1 डिग्री ब़ढ़ा पारा, गर्मी ने किया परेशान

1 डिग्री ब़ढ़ा पारा, गर्मी ने किया परेशान


भिंड। आसमान में सुबह से धूप निकली, इससे दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। इससे लोगों को गर्मी ने परेशान कर दिया।


मंगलवार को शहर का अधिकतम पारा 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री रहा।


शाम को 26 डिग्री पर आया पारा :


मंगलवार सुबह 8 बजे से तेज धूप निकलना शुरू हो गई। दोपहर 11 बजे सूरज ने और अधिक अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। हालांकि शाम 4 बजे के बाद कछ समय के लिए ठंडी हवाएं भी चलीं। इसी के साथ अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर आ गया।