कांग्रेस सरकार गिरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भितरवार। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफ के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे गए और आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा मंडल कार्यकर्ता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया एवं भाजपा नेता रिंकू शर्मा के नेतृत्व में करैरा तिराहा पर एकित्रत हुए और आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसी प्रकार सियाराम भवन पर भाजपा के जिला मंत्री बल्देव अग्रवाल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनंतकुमार जैन के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक भाजपाई एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश उपाध्याय, रमेश पाराशर, अशोक पाठक, जगदीश सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, डॉ. खड़क सिंह बाथम, पूर्व अंत्योदय समिति अध्यक्ष रविन्द्र जैन, परमाल सिंह रावत, रमेश प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। भाजपा जिला मंत्री बल्देव अग्रवाल ने कहा कि 15 माह से प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार से आम आदमी त्रस्त हो गया था। मैन तिराहे पर भाजपा नेता पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष मोहन मोदी ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पति शिवप्रताप सिंह यादव,भाजपा नेता कमलेश चौधरी के साथ में इकठ्ठे हुए भाजपाइयों ने भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष परशुराम पवैया, मीडिया प्रभारी उपेन्द्र पंडा, डॉ. जितेन्द्र सिंह रावत, बलवंत कुशवाह, रामेश्वर सिंह रावत ने भी साथी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर आतिशबाजी चलाते हुए मिठाई बांटी। इसके साथ ही नगर के वार्ड क्रमांक 4 गोलेश्वर मंदिर प्रांगण पर भाजपा के पूर्व महामंत्री अशोक बाजपेई, भाग सिंह कुशवाह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली के जश्न की तरह कांग्रेस के कुशासन के अंत खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी।