कंडे की होली जलाने से हवा में वैक्टीरिया खत्म होते हैं
भिंड। कंडों का धुंआ वातावरण में फैले वैक्टीरिया को नष्ट कर प्रर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करता है। इसलिए होलिका दहन पर अपने-अपने घरों व मोहल्लों में कंडों की होली जलाकर पर्यावरण को संरक्षित कर अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। टीम नईदुनिया की पहल पर जिलेभर में अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत भारी संख्या में लोगों का जनसमार्थन प्राप्त हो रहा है। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनीतिक व समाजसेवी संस्थाओं का भरपूर साथ मिल रहा है। लोगों में संदेश प्रचलित किया जा रहा है कि वह अभियान से जुड़कर कंडों की होली जलाएं और खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान करें।
पेड़ों को बचाएंगे, कंडों की होली जलाएंगे
डॉ. देवेश शर्मा ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का अभिन्ना अंग है जो हमें प्राण दायक ऑक्सीजन देते हैं। बदलते दौर में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। हर साल की तरह इस वर्ष भी होली का त्याहार नजदीक है। टीम नईदुनिया ने विशेष पहल शुरू कर लोगों तक लकड़ी की बजाय कंडों की होली जलाने का संदेश पहुंचाया जा रहा है। टीम की पहल पर समाजसेवी संस्थाओं के अलावा प्रशासनिक व राजनेतिक लोग जुड़कर पर्यावरण को संरक्षति करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
होली का त्योहार जीवन में खुशी की लहर लेकर आता है। त्योहार के दिन हम आपस में मिलजुलकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते हैं। क्यों न इस बार कुछ अनोखी पहल की जाए। जिस तरह टीम नईदुनिया की पहल पर लोग जागरूक होकर पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका निभाने में आगे बढ़ रहे हैं। उसी प्रकार हम भी संकल्पित होकर पर्यावरण संरक्षण की खातिर इस बार कंडों की होली जलाएंगे और अपने साथ दूसरों को भी इस समाजहित कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
डॉ. एसके व्यास, सीएमएचओ कार्यालय
हमें टीम नईदुनिया की पहल पर पर्यावरण को सुरक्षित करने का मौका प्राप्त हुआ है। इस मौके को भुनाने के लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं। साथ ही दूसरों को भी जागरूक कर संकल्प लेते हैं कि इस बार होली का त्योहार प्रदूषण रहित मनाने के लिए लकड़ी नहीं, बल्कि कंडों की होली जलाकर वायु में पनप रहे वैक्टीरिया को समाप्त करेंगे। पर्यावरण को सुरक्षति करने के लिए पेड़ों को कटने से बचाने और नए पौधे विकसित करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार और प्रण लेते हैं।
डॉ. विनोद बाजपेयी, सर्जन जिला अस्पताल
वायु में कई हानिकारक गैसें घुलनशील होकर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इससे लोगों में गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। जिनका निदान दवाओं के बल पर किया जा सकता है। लेकिन ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम सहज ही प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए कंडों की होली जलाकर वायु में फैली हानिकारक गैसों को नष्ट किया जा सकता है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा किहम लोगों को इस बार कंडों की होलिका जलाने के लिए प्रेरित करें।
डॉ. पुलक जैसवानी, जिला अस्पताल भिंड।
हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम लोगों को इस बार कंडों की होली जलाने के लिए प्रेरित करें। कंडों की होलिका दहन से पर्यावरण को सुरक्षा के साथ गौशालाओं को भी स्वावलंभी बनाया जा सकता है। हमने टीम नईदुनिया की पहल पर लोगों को कंडों की होली जलाने के लिए संदेश दिया है। इसके अलावा लोग भी इस दिशा में अपनी सोच बदल रहे हैं।
पूजा सरकार, स्टाफ जिला अस्पताल भिंड।