डबरा। शहर थाना क्षेत्र के ग्राम अर्रु में पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगों ने मिलकर एक महिला से मारपीट की। फरियादिया सुमन जाट (33) पत्नी गजेन्द्र सिंह जाट निवासी ग्राम अर्रु ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह 10.30 बजे घर पर काम कर रही थी, तभी अविनाश जाटव और ममता उर्फ अंजली जाट आए और गालियां देने लगे। जब मैंने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादिया ने दोपहर में थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगों ने महिला से की मारपीट