प्रतिभाशाली महिलाओं का होगा सम्मान

प्रतिभाशाली महिलाओं का होगा सम्मान


शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को जिले में विशेष पहचान बनाने के लिए प्रतिभशाली महिलाओं को वीरांगना प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। महिला दिवस पर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, व्यापार या अन्य किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को जेसीआई शिवपुरी डायनमिक महिला संगठन सम्मानि तकरेगा। राम गुप्ता ने बताया कि महिला दिवस पर 8 मार्च रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं के समाज में विशिष्ट कार्य के लिए उनका सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए महिलाएं अपना पंजीयन करवा सकती हैं।